Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

बद्दी में ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

​पुलिस थाना बद्दी में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी धमोलीयां कालका ने बताया कि आज वह अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की निवासी नग्गल भागा कालका, के साथ अपनी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

​पुलिस थाना बद्दी में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी धमोलीयां कालका ने बताया कि आज वह अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की निवासी नग्गल भागा कालका, के साथ अपनी मोटरसाइकिल (एचआर-49के-0416) से सनसिटी बद्दी की तरफ से मड़ावाला की ओर जा रहे थे। उसी समय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बैरियर बद्दी के पास उनके पीछे से आ रहे एक ट्रक (एचआर 68ए 9178) के चालक ने अपने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ​टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक पवन कुमार सड़क पर बायीं तरफ गिर गया, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त विक्रम उर्फ विक्की सड़क पर दाहिनी तरफ गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि उपरोक्त ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना बद्दी में उपरोक्त ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×