Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

'वोट चोरी' और SIR के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कुल्लू में किया प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका

देश में वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। वहीं युवा कांग्रेस ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

देश में वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। वहीं युवा कांग्रेस ने मांग रखी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी के चलते उन्हें तुरंत हटाया जाए और हिमाचल में जो एसआईआर होने जा रहा है। उस पर भी रोक लगाई जाए।

प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम के साथ जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर भी शामिल रहे। हिमाचल के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम ने बताया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा कई बार एसआईआर को लेकर भी चर्चा की गई और अब यह बात सामने आ रही है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा इसमें अपनी ही मनमर्जी की जा रही है। कई युवाओं के वोट रद्द किए जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल में भी यह प्रक्रिया शुरू होने वाली है और युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है।

Advertisement

जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी के विरोध में पूरे प्रदेश में धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं और कुल्लू में भी युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। देशभर में 13 करोड़ से अधिक वोट रद्द कर दिए गए और ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। जो बिल्कुल भी जोड़ नहीं जाने चाहिए थे। ऐसे में आगामी समय में भी युवा कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी।

Advertisement

Advertisement
×