Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

धर्मशाला में ‘युवा चेंजमेकर्स’ लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च

सांसद अनुराग ठाकुर ने किया आरंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर। -निस
Advertisement
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को धर्मशाला में ‘युवा चेंजमेकर्स’ लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में युवा नेतृत्व को तैयार करना और राजनीति व सार्वजनिक जीवन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवाओं को सार्वजनिक जीवन में लाने का आह्वान किया है। हाल ही में युवाओं की भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री के जोर के बाद इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम को लॉन्च करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा चेंजमेकर्स फेलोशिप के जरिए युवाओं को ट्रेनिंग, फील्ड एक्सपोजर और मेंटरशिप प्रदान कर सार्वजनिक जीवन में आने का एक संरचित मार्ग तैयार किया जाएगा। यह फेलोशिप पब्लिक पॉलिसी, गवर्नेंस, लीडरशिप और जमीनी स्तर पर जुड़ाव की समझ को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स के विकास पर भी फोकस करेगा, जिसमें समस्या-समाधान, सामुदायिक संवाद और नीति-आधारित सोच को विशेष महत्व दिया जाएगा। फेलोशिप के लिए पंजीकरण 25 जनवरी से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगा।

Advertisement

अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई कि राज्यभर से 10,000 से अधिक युवा इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करेंगे। चयन प्रक्रिया में परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 40 प्रतिशत वेटेज थ्योरी और 60 प्रतिशत प्रैक्टिकल मूल्यांकन को दिया जाएगा। मेरिट के आधार पर टॉप 21 युवाओं को एक वर्ष की फेलोशिप प्रदान की जाएगी, जिसमें प्रत्येक फेलो को 1.21 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। चयनित फेलो को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहाँ वे स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याओं की पहचान करेंगे और हिमाचल प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए सार्वजनिक नीतियों पर अध्ययन करेंगे।

Advertisement

Advertisement
×