Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

फिर सक्रिय होगा मानसून

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर तेवर दिखाने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पहले से बारिश और भूस्खलन की मार झेल रहे प्रदेश में सड़क यातायात और जनजीवन पर फिर असर पड़ने की आशंका है।

इस बीच, धर्मशाला में बीते 24 घंटों में 73.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, धौलाकुआं में 36.5, गुलेर में 29, कांगड़ा में 22.8, नैना देवी में 12.8, जोगिंदरनगर में 11 और नगरोटा सूरियां में 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा।

Advertisement

बारिश के कारण प्रदेश में शनिवार शाम तक 54 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार कुल्लू में सबसे अधिक 16 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 14, सिरमौर में 10, कांगड़ा में सात, ऊना में चार, शिमला में दो और लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद रही। लगातार बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

Advertisement

प्रदेश में अगस्त के दौरान अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। एक से 29 अगस्त तक 205.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 246.7 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
×