बद्दी साई सड़क चौड़ा व पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग की निशान देही की गई। अब यह सड़क डिवाइडर के दोनों ओर से 22-22 फीट चौड़ी होगी। दिसंबर तक इस सड़क को पूरा करने का टारगेट रखा है। 8.99 लाख में सड़क चौड़ी व पक्की होगी वहीं 3.87 करोड़ में बिजली को खंभे शिफ्ट होंगे। 40 फीट लंबे नए खंभे लगेंगे और डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस सड़क को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।विधायक राम कुमार की देखरेख में नगर निगम, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने सड़क की पैमाइश की। पहले सड़क के साथ लगे खंभे हटेंगे। उसके बाद नए सिरे से चार फीट की नाली बनेगी। उसके बाद डिवाइडर के दोनों ओर 22-22 फीट का रोड तैयार होगा। खंभे हटाने का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। पहले रेड लाइट चौक से सत्संग भवन तक खंभे हटेंगे। 40 फीट ऊंचे खंभे लगेंगे। बीच में डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगेंगे। उसके बाद सड़क को पक्का किया जाएगा। इस सड़क के दो तीन स्थानों पर चौक डेवलप किए जाएंगे। विधायक इस रोड़ को चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहते हैं।बद्दी – चक्कां रोड की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर 48 लाख का टेंडर लग चुका है। यह सड़क 450 मीटर बन कर तैयार हो गई है। उसके बाद सीवरेज व घरों की पानी की दिक्कत थी। उसे ठीक करने के बाद अब नए सिरे से 70 लाख रुपये का टेंडर लगने वाला है। इस सड़क दो माह के भीतर तैयार कर दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज लाइन को बारे में उन्होंने बताया कि यहां पर 1990 के समय की सीवरेज लाइन है। उस समय यहां पर एक सौ मकान थे, लेकिन अब बढ़ पांच सौ हो गए हैं। इसके लिए यह लाइन चौक हो रही है। अब इसके साथ नए सिरे से बड़े डाया की लाइन बिछाई जा रही है। जो कमियां पहले लाइन में थी उसे अब दूर कर दिया जाएगा। यह दोनों लाइनें समानांतर में काम करेगी।