Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वार्षिकोत्सव में सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल, मलपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम के अंतर्राष्ट्रीय कोच संजीव ठाकुर मुख्यातिथि रहे और बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बद्दी के सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल, मलपुर में खेल उत्सव के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि संजीव ठाकुर, साक्षी शर्मा व स्कूल प्रबंधन के साथ। -निस
Advertisement

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल, मलपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम के अंतर्राष्ट्रीय कोच संजीव ठाकुर मुख्यातिथि रहे और बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता 2025 और एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट डिफेंडर साक्षी शर्मा विशेष अतिथि रहीं। हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा, जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव दीपक रौनक और संयुक्त सचिव भानू शर्मा ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि संजीव ठाकुर व समस्त अतिथियों का स्कूल के चेयरमैन कुलबीर राणा, डायरेक्टर करणवीर राणा व सुनिधि राणा तथा प्रिंसिपल दिव्या राणा ने स्वागत किया।

खेल उत्सव के दौरान दूसरी से नौवीं कक्षा तक के छात्रों ने चिकन रेस, पुशअप एंड कलेक्ट बॉल्स, हुला हूप स्किपिंग, बॉल व्हील्स रेस, कलरफुल सेक रेस, चेयर रेस, लेमन रेस, 100 व 200 मीटर रेस और रिले रेस में भाग लिया। इसके अलावा खेल नृत्य, योगा, स्केटिंग, जुम्बा डांस और मार्शल आर्ट जैसी प्रस्तुतियां भी दी गईं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×