Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बागवानी में सहकारी समितियों का मजबूत नेटवर्क बनाएंगे : जगत नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में बागवानी क्षेत्र में उत्पाद विपणन प्रणाली को ओर सुदृढ़ करने के लिए सहकारी समितियों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। वह शुक्रवार को नौणी स्थित डॉ....

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोलन के नौणी स्थित डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कार्यशाला को संबोधित करते जगत सिंह नेगी। निस
Advertisement
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में बागवानी क्षेत्र में उत्पाद विपणन प्रणाली को ओर सुदृढ़ करने के लिए सहकारी समितियों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। वह शुक्रवार को नौणी स्थित डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सेब में अल्टरनेरिया और मार्सोनिना पत्ता धब्बा रोग के कारण उपचारात्मक रणनीतियों पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से न केवल उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सकता है, बल्कि विपणन अधोसंरचना को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, बेहतर समन्वय तथा विश्वास बढ़ाया जाना आवश्यक है। बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब सहित अन्य फलों के रोगों के समुचित प्रबंधन और उपचार के लिए अनेक स्तरों पर कार्य कर रही है। इस दिशा में नौणी विश्वविद्यालय की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि कीट प्रबंधन, रोग उपचार और भविष्य में रोग के प्रसार को न्यून करने के लिए डाटा संग्रहण और वैज्ञानिक निष्कर्ष को अत्यंत महत्वपूर्ण समझें। विश्वविद्यालय की अनुसंधान निदेशक डॉ. देविना वैद्य, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. इन्द्र देव सहित विभिन्न ज़िलों के आए प्रगतिशील बागवान तथा विभिन्न बागवानी सहकारी समितियों के अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×