Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मौसम की दुश्वारियां बरकरार, नहीं लौटा जनजीवन पटरी पर

832 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी अवरुद्ध 

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में तीन रोज पहले हुई भारी बर्फबारी और वर्षा के बाद जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। ऐसे में राज्य में बर्फबारी और भारी वर्षा से पैदा हुई दुश्वारियां लगातार बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी 832 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं जबकि 1942 बिजली के ट्रांसफार्मर और 245 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।

सबसे अधिक 789 सड़कें शिमला जिला में बर्फबारी के कारण बंद है, जबकि सिरमौर में 354, चंबा में 277, कुल्लू में 174, मंडी में 284, सोलन में 23, लाहौल स्पीति में 27 और किन्नौर में 14 सड़कें बंद है। इस बीच प्रदेश सरकार बर्फबारी प्रभावित जिलों में सड़कों को खोलने के काम में जुटी हुई है।

Advertisement

हालांकि लच्चर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं, क्योंकि सड़कें नहीं खुल पा रही है और अभी भी बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अधिकांश इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं और लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला से आगे हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग अभी भी कई स्थानों पर यातायात के लिए बंद है और रामपुर व किन्नौर की और वैकल्पिक मार्गों से यातायात चलाया जा रहा है, जबकि रोहड़ू और चौपाल के लिए भी यातायात अभी तक ठप है।

Advertisement

उधर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में भी बर्फबारी के बाद हालत लगातार खराब बने हुए हैं और हजारों पर्यटक अपने होटल तक ही सीमित होकर रह गए हैं, क्योंकि यातायात बहाल नहीं हो पाया है और जिले की अधिकांश सड़कें अभी भी बर्फ से अटी हुई हैं। मनाली से आगे अटल टनल रोहतांग और केलांग के लिए आज लगातार तीसरे दिन यातायात अवरुद्ध रहा। इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमानों को देखते हुए प्रदेश पर एक बार फिर बर्फबारी आफत बनकर टूट सकती है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 26 जनवरी की रात से 28 जनवरी की सुबह तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement
×