Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

9,000 फीट की ऊंचाई पर संकट : वायुसेना की एयरलिफ्ट उड़ान ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान

चारों ओर बर्फ, बंद रास्ते और बेहद कम दृश्यता। ऐसे हालात में हिमाचल प्रदेश के एक दुर्गम गांव से 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को सुरक्षित बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन भारतीय वायुसेना ने इस चुनौती को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चारों ओर बर्फ, बंद रास्ते और बेहद कम दृश्यता। ऐसे हालात में हिमाचल प्रदेश के एक दुर्गम गांव से 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को सुरक्षित बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन भारतीय वायुसेना ने इस चुनौती को जीवनरक्षक मिशन में बदल दिया।

करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ढांडेरवारी गांव में बर्फबारी के बाद सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया था। महिला की हालत को देखते हुए वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर तुरंत रवाना किया गया। बर्फबारी और कम दृश्यता के बावजूद हेलीकॉप्टर ने गांव तक पहुंच बनाई और महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित हेलीकॉप्टर में लाकर उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया।

Advertisement

वायुसेना के अनुसार, समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से महिला की हालत अब स्थिर है। इस पूरे अभियान का वीडियो भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया गया, जिसमें बर्फ से ढके इलाके में महिला को हेलीकॉप्टर तक ले जाते दृश्य दिखाई देते हैं।

Advertisement

रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी में पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरी, जबकि कुफरी में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति के गोंधला में तीन सेंटीमीटर, शिमला के खदराला में 2.5 सेंटीमीटर, किन्नौर के सांगला में 2.1 सेंटीमीटर और कल्पा में 0.8 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई।

यह अभियान एक बार फिर दिखाता है कि प्राकृतिक आपदा और दुर्गम भौगोलिक हालात के बीच भी वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया कई जिंदगियों के लिए उम्मीद की उड़ान बन जाती है।

Advertisement
×