Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामपुर बुशहर में दर्दनाक सड़क हादसा : 200 फुट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक समेत 3 की मौत

चालक ने चार लोगों को दी थी लिफ्ट, दो की बची जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
 दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो कैम्पर गाड़ी।
Advertisement
रामपुर बुशहर उपमंडल के चिकसा-बाहलीधार मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शांदल नाले के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई में गिरते ही वाहन में भयंकर आग लग गई, जिससे उसमें सवार चालक व दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी नीचे गिरते समय खिड़की खुलने से बाहर छिटके दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक दूध ढुलाई का काम करता था। शनिवार शाम को घर लौटते समय उसने आसपास के गांवों के चार लोगों को अपने वाहन में लिफ्ट दी थी। जब यह वाहन शांदल नाले के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा समाई।

Advertisement

खिड़की खुलने से बाहर गिरे दो लोग

हादसे के वक्त बोलेरो में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। जब गाड़ी खाई में लुढ़क रही थी, तब दरवाजे खुल गए, जिससे एक पुरुष और एक महिला वाहन से बाहर गिर गए और उनकी जान बच गई। वहीं, चालक व दो अन्य महिलाएं गाड़ी के साथ ही नीचे जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आग की लपटों से घिर चुकी थी।

Advertisement

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई और बुरी तरह झुलस चुके तीनों शवों को खाई से सड़क तक लाया गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए खनेरी (रामपुर बुशहर) स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में भर्ती करवाया है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बोलेरो चालक कपिल देव (41) निवासी चिकसा, पुष्पा देवी (67) और उर्मिला देवी (40) दोनों निवासी मझाली के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में राकेश कुमार (39) और लीला देवी (41) निवासी चिकसा शामिल हैं। रामपुर बुशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×