Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़–मनाली एनएच पर दर्दनाक हादसा, तीन पर्यटकों की मौत

दिल्ली से घूमने आया था परिवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी परिसर के गेट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए पर्यटक एक निजी वाहन में मनाली की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वाहन बबेली पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सोनिया अरोड़ा (पत्नी साहिल अरोड़ा), निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, 5 वर्षीय दीवांश (पुत्र सचिन अरोड़ा) और 27 वर्षीय साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

वहीं, इस दुर्घटना में सचिन अरोड़ा (पुत्र हरीश कुमार अरोड़ा), 11 वर्षीय अभिका (बेटी सचिन अरोड़ा) और 37 वर्षीय साहिल वर्मा (पुत्र शशि वर्मा), निवासी मकान नंबर 413/2, तीसरी मंजिल, सुभाष नगर, दिल्ली-110027 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत कुल्लू जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Advertisement
×