Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जाठिया देवी में लोगों की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा भूमि अधिग्रहण

विक्रमादित्य की दो टूक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विक्रमादित्य सिंह।-फाइल फोटो
Advertisement
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जाठिया देवी में नया शहर बसाने के लिए स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि स्थानीय लोगों की हितों की रक्षा करना उनका दायित्व है और किसी भी स्थिति में जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जाठिया देवी में वीरभद्र सरकार के समय में भूमि अधिग्रहण किया गया था। इसमें पहले चरण में 260 बीघा जमीन हिमुडा के नाम की गई थी। इस शहर के विकास के लिए करीब 1200 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। विक्रमादित्य सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध एक इंच ज़मीन का अधिग्रहण नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा करना उनका का दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×