Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झूठी गारंटियों वाली सरकार में मची बंदरबांट : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंडी में जयराम ठाकुर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। निस
Advertisement
​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कुल्लू में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जन-हितैषी नीतियों के कारण तीसरी बार सत्ता में लौटकर जनता के दिलों पर राज कर रही है, जबकि इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता तो हथिया ली, लेकिन आज वही जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और जनसेवा के कार्यों को नयी गति मिलेगी। हिमाचल में आज विकास पूरी तरह ठप है और मंत्री जनसेवा के बजाय केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बंटवारे को लेकर आपस में ही भिड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कल्चर केवल 'बंदरबांट' तक सीमित है, जहां नेताओं को केवल अपने मित्रों के घर भरने की चिंता है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।जयराम ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में मंत्री और नौकरशाह एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। कुछ प्रभावशाली अधिकारी घंटों मुख्यमंत्री के पास बैठे रहते हैं और अब वे ही पूरी सरकार को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं। जयराम ने कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर पर जुबानी हमला बोला। गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए जयराम ने मजाकिया लहजे में कहा कि जनता अब हिसाब मांग रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×