Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट

नारकंडा, कुफरी, अटल टनल और रोहतांग में बर्फबारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी। फाइल फोटो
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जिला के पांगी व भरमौर तथा अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर आज सुबह से जहां हल्की बर्फबारी हो रही है वहीं राज्य के कई निचले इलाकों में हुई हल्की वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रदेश में सूखी ठंड का दौर कुछ काम हुआ है। हालांकि पर्यटन नगरी शिमला, मनाली और डलहौजी में लोगों को अभी भी मौसम की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। इन पर्यटक स्थलों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए लाखों पर्यटक उमड़े हैं और बर्फबारी ना होने के कारण ये पर्यटक मायूस हैं।

चंबा के डलहौज़ी, खजियार और शिमला घूमने आए कुछ पर्यटकों की खुशी का बृहस्पतिवार को ठिकाना नहीं रहा जब इन्होंने डलहौजी की लक्कड़ मंडी और बड़ा कोर्ट तथा शिमला के कुफरी, फागू और नरकंडा में आसमान से बर्फ के फोहे गिरते हुए देखे। इस दौरान इन पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नरकंडा में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। इसी तरह प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कुफरी और फागु में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई जिसका यहां घूमने आए पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। शिमला घूमने आए पर्यटकों को इस दौरान बूंदाबादी से ही संतोष करना पड़ा। हाटू पीक, खड़ा पत्थर और चांशल की चोटियों पर भी आज रुक-रुक कर हल्का हिमपात हुआ। चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में भी आज हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। कांगड़ा की धौलाधार पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ दोनों पोर्टल पर आज सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। सोलंग नाला में भी दोपहर बाद बर्फ की बौछारें पड़ी जिसने पर्यटकों का जोश बढ़ा दिया है।

Advertisement

Advertisement
×