Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

solan mein krishi mela: ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित : डॉ. शांडिल

सोलन में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन अवसर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोलन के नौणी में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल।
Advertisement
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार जहां एक ओर आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं वहीं ग्रामीण लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन पर उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व शमरोड में 04 लाख रुपए की लागत से वाटिका मेला मैदान के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ग्रामीणों को किसान मेले की बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किसानों, बागवानों व पशुपालकों को विकसित करना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मार्केट कंपलेक्स नौणी के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए, वाटिका खेल मैदान के सुधारीकारण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए, भूतपूर्व सैनिकों के घरों के लिए रास्ते में टाइल कार्य करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए तथा नौणी पंचायत में दो सोलर लाइट लगाने के लिए मांग अनुसार धनराशि देने की घोषणा की।उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से किसान मेला समिति नौणी को 11 हज़ार रुपए तथा स्कूली बच्चों को 05 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटने के दिशा निर्देश दिए।डॉ. शांडिल ने तदोपरांत मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नगाली का दौरा भी किया। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी तथा स्थानीय किसानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई गई।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान शिवानी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×