Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ईवीएम पर सुक्खू का बयान हताशा का प्रमाण : अनुराग

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बंगाल में भाजपा की जीत के बाद ईवीएम पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष ने हर हार के बाद ईवीएम और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
file
Advertisement

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बंगाल में भाजपा की जीत के बाद ईवीएम पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष ने हर हार के बाद ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न खड़ा करना अपनी आदत बना लिया है जोकि उनकी हताशा और निराशा दिखाता है। ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई विचारों और जनसमर्थन से लड़ी जाती है, संस्थाओं और व्यवस्थाओं को बदनाम करके नहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड विजय वहां की जनता का जनादेश था मगर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू का ईवीएम के प्रति अविश्वास प्रकट करना उनकी हताशा को दिखाता है। सुक्खू बंगाल, आसाम में ईवीएम हैक मानते हैं मगर केरलम में उनकी पार्टी के गठबंधन की जीत पर चुप्पी साध लेते हैं। अनुराग ने कहा कि सुक्खू ईवीएम व संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़े करने से पहले यह क्यों भूल जाते हैं कि वो भी उसी ईवीएम और प्रक्रिया से चुनकर आए हैं जैसे कि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें चुन कर आई हैं।

Advertisement
Advertisement
×