Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टोल-प्रवेश शुल्क वृद्धि पर सुक्खू सरकार को घेरा

आर्थिक असर को लेकर उठाए सवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर भाजपा नेताओं के साथ नए प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए। -निस
Advertisement
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जा रहे नए प्रवेश शुल्क का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और आम जनता की जेब पर सीधा असर डालने वाला है। ठाकुर के अनुसार बाहरी राज्यों के निजी वाहनों का प्रवेश शुल्क 70 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये तथा छोटे मालवाहक वाहनों पर करीब 170 रुपये तक शुल्क निर्धारित करना यह दर्शाता है कि सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अपने मालवाहक वाहनों को भी अब छूट समाप्त कर शुल्क के दायरे में लाना स्थानीय व्यापारियों और परिवहन कारोबार के लिए नुकसानदेह साबित होगा। बड़े मालवाहक वाहनों, निर्माण मशीनरी, मिनी बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी से परिवहन लागत में वृद्धि होगी और इसका सीधा असर वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिसका बोझ अंततः आम नागरिक को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे-मोटे विकास कार्य दिखाकर भारी वसूली करना सरकार की नीति बनती जा रही है।

Advertisement

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में 55 टोल बैरियरों से लगभग 185 करोड़ रुपये राजस्व लक्ष्य तय करना इस बात का संकेत है कि सरकार का उद्देश्य सुविधा उपलब्ध करवाने से अधिक राजस्व संग्रह करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन गतिविधियों और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटर सोसायटी सहित विभिन्न परिवहन संगठनों और पदाधिकारियों ने भी सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह कदम औद्योगिक गतिविधियों और आम जनता दोनों पर भारी आर्थिक बोझ डालेगा। ठाकुर ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कच्चा माल बड़े पैमाने पर बाहरी राज्यों से आता है और यहां निर्मित उत्पाद देशभर में भेजे जाते हैं तथा परिवहन व्यवस्था मुख्य रूप से ट्रकों पर निर्भर है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया और इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर के साथ मंडल अध्यक्ष शालिनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर पाल जिंदू, कुलभूषण शर्मा, ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, मंडल मंडल महामंत्री लाल चन्द ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीब सिंह सैनी, ओपी ठाकुर, निर्मल सिंह, रिंकू शर्मा, बसंत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष, सूरज ठाकुर अनिल ठाकुर, दीपक ठाकुर, बोनी नेगी एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×