शिक्षा के आधारभूत तत्वों को आत्मसात करें विद्यार्थी : अवस्थी
लगदाघाट से सून सम्पर्क मार्ग के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों के लिए शिक्षा के आधारभूत तत्वों को आत्मसात करना आवश्यक है ताकि भविष्य की चुनौतियों का सरलता से सामना किया...
लगदाघाट से सून सम्पर्क मार्ग के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों के लिए शिक्षा के आधारभूत तत्वों को आत्मसात करना आवश्यक है ताकि भविष्य की चुनौतियों का सरलता से सामना किया जा सके। संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के सीनियर सेकंडरी स्कूल लगदाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगदाघाट परिसर में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 03 अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। संजय अवस्थी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और सभी के सफल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि लगदाघाट से सून सम्पर्क मार्ग के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया आरम्भ होगी। उन्होंने स्कूल में परीक्षा हॉल निर्माण कार्य के लिए 4.50 लाख रुपए, आयोजक समिति को 21 हज़ार रुपए व स्कूल के बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगदाघाट के प्रधानाचार्य हरबिंदर पाल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

