Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्य महिला आयोग ने लगाई विशेष अदालत, महिला उत्पीड़न मामलों पर हुई सुनवाई

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी व...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी व सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर व रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि कुल सूचीबद्ध 28 मामलों में से 12 मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में अधिकतर घरेलू हिंसा, कार्य स्थल उत्पीड़न, पारिवारिक व यौन उत्पीड़न जैसे मामले थे।

इस अवसर पर विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के समक्ष निःसंकोच संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में डिविज़नल कमिश्नर के कार्यालय में भी विशेष अदालत लगाने जा रहे हैं। इस मौके पर हिमाचल महिला आयोग, कार्यालय शिमला से सदस्य सचिव बुशरा अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा , लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, महिला थाना ऊना से सब-इंस्पेक्टर जमालदीन, निजी सचिव महिला आयोग दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×