Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जवानों ने ढूंढ निकाला ब्यास में डूबे युवक का शव

नादौन उपमंडल के समीप भडोली गांव में व्यास नदी में गत‍् दिन नहाने उतरे चार युवकों में से तीन को डूबने से बचा लिया गया था, परंतु एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नादौन उपमंडल के समीप भडोली गांव में व्यास नदी में गत‍् दिन नहाने उतरे चार युवकों में से तीन को डूबने से बचा लिया गया था, परंतु एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संयुक्त सर्च अभियान के तहत करीब पांच बजे लापता युवक का पार्थिव शरीर को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। उल्लेखनीय है कि चारों युवक गत दिन व्यास नदी में नहा रहे थे और तेज पानी बहाव में वे सभी अपना संतुलन खो बैठे। मौके पर मौजूद एक युवा ने कमर में रस्सी बांधी और नदी में डूबते हुए युवाओं बचाने के लिए कूद गया। चारों में से दो को बाहर निकाला गया जबकि तीसरा युवक किनारे पर लग गया । चौथे युवक का को कोई सराग नहीं लगा था। एसएचओ ज्वालामुखी, संदीप पटियाल ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
×