Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Solan building fire : सोलन में आग की घटना, लापता नेपाली नागरिकों की तलाश में NDRF

आग से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Solan building fire : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार रात लगी भीषण आग के बाद से लापता छह नेपाली नागरिकों की तलाश के लिए जारी अभियान में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और श्वान दस्ता भी शामिल हो गया। इन नागरिकों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आग से वह चार मंजिला इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई, जिसमें ये प्रवासी परिवार रह रहे थे। आग से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड में अब तक आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य दो के जले हुए और क्षत-विक्षत अवशेष घटनास्थल से बरामद किए गए।

Advertisement

मलबे की भारी मात्रा के कारण तलाश अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही है। घटना के तुरंत बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं जबकि मंगलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और श्वान दल को भी अभियान में सहायता के लिए शामिल किया गया।

Advertisement

अर्की के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निशांत तोमर ने बताया कि लापता व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि के लिए उनके परिवार के सदस्यों से डीएनए सैंपल लिए गए हैं। अब तक बरामद हुए अवशेषों की पहचान डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगी।

राजीव गुप्ता के स्वामित्व वाली यह इमारत मिट्टी व लकड़ी से बनी थी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। भूतल और प्रथम तल पर व्यावसायिक दुकानें थीं, जबकि ऊपर की दो मंजिलें आवासीय उपयोग में थीं।

Advertisement
×