Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बर्फबारी : कल तक सभी मार्ग खोलने का लक्ष्य : विक्रमादित्य

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि हिमाचल में बर्फबारी के बाद बंद हुई सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मनाली में बर्फबारी के बाद बर्फ से ढकी सड़क से गुजरते लोग। -प्रेट्र
Advertisement
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि हिमाचल में बर्फबारी के बाद बंद हुई सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय कुल 1290 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें से 655 सड़कों को शनिवार शाम तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को 290 सड़कों को बहाल किया जाएगा। शेष 344 सड़कों को 26 जनवरी तक खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए 385 मशीनें तैनात की गई हैं, जिनमें जेसीबी और स्नो ब्लोअर जैसी आधुनिक मशीनें शामिल हैं। विभाग की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने शिमला में पहुंचे सैलानियों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों से पर्यटकों के फंसे होने की सूचनाएं मिली थीं, उनके ठहरने की व्यवस्था करवाई गई। शिलाई–हरिपुरधार क्षेत्र में फंसे लोगों का सुरक्षित इंतजाम किया गया है। उन्हाेंने कहा कि इस बर्फबारी से प्रदेश की करीब 5 हजार करोड़ रुपये की सेब बागवानी को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
×