Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ सिरमौर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यालय से डीसी कार्यालय तक निकाली आक्रोश रैली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नाहन में सोमवार को वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए। -निस
Advertisement
चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नाहन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रैली की अगुवाई नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने की।इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर हाल में सामने आई रिपोर्टों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भी पिछले वर्ष चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों से संबंधित कई मुद्दे उठाए थे, लेकिन पार्टी के अनुसार उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

अजय सोलंकी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों के बीच मतदाता सूचियों, नए मतदाताओं के पंजीकरण और नाम हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं। अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार तथा संगठन महासचिव विनोद जिंटा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×