Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कार्यान्वित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार : अवस्थी

विधायक ने 7.36 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार बनेंगी। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत 7.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले घनागुघाट से कुन्नी छिब्बर पिपलूघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पिपलूघाट में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आजीविका भवन की आधारशिला भी रखी। संजय अवस्थी ने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने में सड़कें अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क लोगों की सुगम आवाजाही व व्यापार बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाई जाएं। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाली गेहूं, मक्की, अदरक व हल्दी की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी की गई है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आर्थिकी को और सुदृढ़ बनाने के लिए गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी बढ़ाया गया है। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश के कमज़ोर वर्गों तक विकास को पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना कमज़ोर वर्ग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बेसहारा बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक उनके पालन-पोषण के अतिरिक्त प्रति माह जेब खर्च भी दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बेसहारा बच्चों को सम्मानजनक जीवन और उज्जवल भविष्य प्रदान करना है। विधायक ने महिला मंडल सीमू, महिला मंडलभलेड़, महिलामंडल सूरजपुर व युवक मंडल सूरजपुर को 21-21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×