Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

M.Ed. में भी सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान नोगली का जलवा बरकरार: समृति और प्रियंका बनीं टॉपर

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज नोगली ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड के परिणामों में संस्थान का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। तृतीय सेमेस्टर (2024-26): समृति सिंह पुत्री स्वर्ण सिंह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज नोगली ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड के परिणामों में संस्थान का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

तृतीय सेमेस्टर (2024-26): समृति सिंह पुत्री स्वर्ण सिंह ने 80.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष चौहान 80.25 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रीति चौहान 79.75 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Advertisement

द्वितीय सेमेस्टर (2025-27): प्रियंका पुत्री लाल चंद ने 79.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। राहुल शर्मा 79.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और हर्षिता शर्मा 78.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

इस शानदार सफलता पर प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है।

संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी टॉपर्स और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन का प्रमाण है और विद्यार्थी आगे भी इसी तरह समाज के लिए प्रेरणा बनें।

Advertisement
×