Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती, पीएमजीएसवाई चार में 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

केंद्र सरकार ने जारी किए 2,019.70 करोड़ रुपये

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिमला में मंगलवार को भारी बािरश के कारण्ा क्षतिग्रस्त सड़क । -प्रेट्र
Advertisement
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चार के बैच एक के तहत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति की 4 नवंबर 2025 को हुई बैठक में की गई थी। समिति की सिफारिशों और राज्य सरकार की अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर परियोजनाओं को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में बताया कि कुल 294 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है और कुल लागत 2,247.24 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 227.54 करोड़ रुपये राज्य सरकार के हिस्से के होंगे। इस राशि में उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। परियोजनाओं की प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये तय की गई है।

Advertisement

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होगा। लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। इसके साथ ही कृषि, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी गति मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

जिलावार सड़क परियोजनाएं

बिलासपुर में 4, चंबा में 65, हमीरपुर में 2, कांगड़ा में 12, किन्नौर में 8, कुल्लू में 65, लाहौल स्पीति में 2, मंडी में 23, शिमला में 97, सिरमौर में 11, सोलन में 3 और ऊना में 2 सड़कें बनाई जाएंगी।

Advertisement
×