Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अफवाह और झूठ कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार को घेरा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जयराम ठाकुर
Advertisement
मंडी में विशेष जागरूकता अभियान और भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफ़वाह फैलाना, सफेद झूठ बोलना और जनता को सुनियोजित तरीके से गुमराह करना ही कांग्रेस का असली राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण' को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की आलोचना करते हुए तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि राज्य की सुक्खू सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं, विकास कार्यों की ठप पड़ी गति और गहरे आर्थिक कुप्रबंधन को छिपाने के लिए लगातार केंद्रीय बजट और दिल्ली की नीतियों के बारे में प्रदेशवासियों के बीच झूठ परोस रही है।

Advertisement

​मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हर बात पर केंद्र सरकार को कोसने और भाजपा सांसदों को बेवजह घेरने के बजाय इस बात पर आत्मचिंतन करें कि हिमाचल को वर्तमान आर्थिक बदहाली से कैसे उबारा जाए। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा बिलासपुर में दिए गए उस बयान का भी करारा जवाब दिया जिसमें सुक्खू ने जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व अनुदान घाटा ग्रांट पर केंद्र के सामने हिमाचल का पक्ष रखने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा कि वे प्रदेश हित के लिए मुख्यमंत्री के साथ कहीं भी, किसी भी समय चलने के लिए तैयार हैं और उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री को पहले केंद्र के सामने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखने की कला सीखनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आर.डी.जी. ग्रांट को लेकर केवल शोर मचा रही है, जबकि केंद्र सरकार ने बहुत पहले ही वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप इस ग्रांट को धीरे-धीरे बंद करने के संकेत दे दिए थे।

Advertisement

भावुक क्षण: सराज त्रासदी की याद में छलके आँसू

​ दोपहर बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर मंडी स्थित संस्कृत सदन में सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम 'आद्यंत' में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, तो वहाँ का माहौल अत्यंत भावुक हो गया। आयोजकों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के बाद जब ठाकुर मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित करने खड़े हुए तो 29 जून 2025 की उस भीषण प्राकृतिक त्रासदी का जिक्र करते हुए उनकी आँखें भर आईं और गला रुंध गया। उन्होंने भारी मन से कहा, सराज के इतिहास में वह एक ऐसी काली रात थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उस त्रासदी ने एक ही रात में 33 मासूम जिंदगियां छीन लीं और 22 लोग आज भी लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

Advertisement
×