Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने युला में सुनी जन समस्याएं

52 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला में 52 लाख रुपए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
किन्नौर ज़िला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी । -निस
Advertisement

52 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला में 52 लाख रुपए की राशि से बने पंचायत भवन युला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। सेब के लिए टेलीस्कोपिक कार्टन हटाकर यूनिवर्सल कार्टन लाकर सीमांत बागवानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा ग्रस्त लोगों के लिए क्षतिग्रस्त मकानों की राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख किया।

Advertisement

स्थानीय प्रधान अंजू नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। कैबिनेट मंत्री ने यूला के लिए सड़क एवं बौद्ध मंदिर परिसर को धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Advertisement
×