Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एम्स की तर्ज पर होगा विकसित : सुक्खू

हमीरपुर में 800 करोड़ रुपए की नई स्वास्थ्य परियोजनाएं प्रस्तावित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू निर्माणाधीन हमीरपुर बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए। -निस
Advertisement
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में कई नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन पर लगभग 700 से 800 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को नई दिल्ली स्थित एम्स की तर्ज पर विकिसत किया जा रहा है, ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को बाहरी राज्यों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में हेलीपैड, बस अड्डा और मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया है। सभी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और सरकार इन्हें निर्धारित समयाविध में पूरा करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में इन परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और कार्य की गति संतोषजनक है।

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड और बस अड्डे का निर्माण कार्य अगले तीन से चार माह के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों व स्टाफ के आवास के लिए चिन्हित भूमि, जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट व 123 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हमीरपुर बस अड्डे का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

Advertisement
×