Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

9 से 12 अक्तूबर तक मनाली में होगा पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप

राष्ट्रपति के मनाली दौरे को देखते हुए तिथि में किया फेरबदल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पैराग्लाइडिंग इवेंट की जानकारी देते आयोजक।
Advertisement
कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार होने जा रहे पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की तिथि में फेरबदल किया गया है। अब यह प्री कप 9 से 12 अक्तूबर को होगा। इससे पहले इसकी तिथि पांच से आठ अक्तूबर निर्धारित की थी। राष्ट्रपति के मनाली दौरे को देखते हुए तिथि में फेरबदल किया है। सोलंगनाला की स्की ढलान में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहसिक खेल आयोजन में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन को लेकर आज पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन मनाली के साथ विधायक भुवनेश्वर गौड ने विस्तृत चर्चा की। बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सरकारी विभाग व मनाली के सभी पर्यटन कारोबार से जुड़े संगठन इस कप को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक 84 पायलटों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें छः महिला पायलट भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से पायलट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनाली पहुंचेंगे। वहीं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदराम ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान पायलट फातरू से उड़ान भरेंगे और सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है।

Advertisement

Advertisement
×