Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीमाएं लांघने वाले अधिकारियों को भुगतना होगा खामियाजा जयराम

कहा-मुख्यमंत्री के निर्देश पर दर्ज हो रहे राजनीतिक प्रतिशोध के मामले

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राजनीतिक प्रतिशोध के मामले भाजपा विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को शिमला में एक पत्रकार सम्मेलन में दावा किया कि प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मामले दर्ज करना अब चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने सरकार के दबाब में सीमाएं लांघ रहे अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह सीमाएं न लांघें, वक्त थोड़ा रह गया है और जो अधिकारी सरकार के दबाब में झूठे मुकद्दमे बना रहे हैं, उन्हें अगली सरकार में इसका भुगतान करना होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मुकदमे दर्ज करने पर पूर्ण रोक लगाई थी लेकिन मौजूदा सुक्खू सरकार ने पहले दिन से ही विपक्षी दल भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मामले दर्ज करने आरंभ किये जो 3 साल बाद भी बदस्तूर जारी है और अब सरकार की यह नीति चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का राजनीतिक तौर पर विरोध करने वाले अथवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले विधायकों सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, होशियार सिंह, केएल ठाकुर, सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल और भाजपा के आम कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अभी तक दर्जनों मामले दर्ज किये जा चुके हैं। जयराम ठाकुर ने ये भी कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से दर्ज किये जा रहे मामलों के खिलाफ बीजेपी जल्द ही प्रदेश भर में चौक चौराहे पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Advertisement
×