अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन, सीएम नायब सैनी करेंगे संबोधित
रणबीर गंगवा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini 13 जून को अबोहर की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विशाल सर्वसमाज ओबीसी महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय विधायक Sandeep Jakhar के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Ranbir Gangwa ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे हाल के दिनों में अबोहर, बल्लुआना, जलालाबाद और फाजिल्का क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं, जहां लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
गंगवा ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है और इसकी शुरुआत अबोहर क्षेत्र से हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए निकाय चुनावों में पार्टी ने 28 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 13 जून की रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई मंत्री, विधायक तथा पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
गंगवा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Live Matches
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
- Reach us
- Archive
- Dainik Tribune online
- Dainik Tribune Epaper
- Dainik Tribune App - Android
- Dainik Tribune App - ios
- The Tribune Epaper
- The Tribune App - Android
- The Tribune App - iOS
- Punjabi Tribune online
- Punjabi Tribune Epaper
- Punjabi Tribune App - Android
- Punjabi Tribune App - iOS
- Subscribe To Print Edition
- Contact Us
- About Us
- Code of Ethics
