Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

NIT हमीरपुर का 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को, 1,299 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

NIT Hamirpur Convocation: एनआईटी का 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को संस्थान के विश्रम गृह में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NIT Hamirpur Convocation: एनआईटी का 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को संस्थान के विश्रम गृह में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी तथा डीन प्रो. सोमेश कुमार व प्रो. सिद्धार्थ ने समारोह की विस्तृत जानकारी दी।

यह दीक्षांत समारोह शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में विभिन्न कार्यक्र मों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्नातक विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगे।

Advertisement

वहीं, डॉ. प्रमोद कुमार सत्यावली, निदेशक, रक्षा भू-सूचना अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीआरडीओ), चंडीगढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह के दौरान कुल 1,299 उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 900 स्नातक, 338 स्नातकोत्तर तथा 61 डॉक्टरेट उपाधियां शामिल हैं।

Advertisement

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए एक निदेशक पदक, 33 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक तथा 13 कांस्य पदक मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी स्नातक विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक परिधान अनिवार्य किया गया है।

लड़कों को सफेद कुर्ता-पायजामा तथा लड़कियों को सफेद सलवार-कमीज़ के साथ काली अर्ध-जैकेट पहननी होगी। केवल सफेद स्वेटर या कार्डिगन की अनुमति होगी। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हिमाचली टोपी एवं मफलर 21 दिसंबर को पूर्वाभ्यास के दौरान प्रदान किए जाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए संस्थान के छात्रवासों में आवास की व्यवस्था की गई है। एनआईटी हमीरपुर ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना के अनुरूप अपने शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिवेश को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

संस्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सतत ऊर्जा, आपदा प्रबंधन तथा उन्नत संगणन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। इसी क्र म में लगभग 200 करोड़ रु पए की लागत से अनुसंधान उद्यान स्थापित करने की योजना प्रगति पर है।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान संस्थान के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा लगभग 600 शोध पत्र प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं एवं सम्मेलनों में प्रकाशित किए गए। इस अविध में 23 पेटेंट दाखिल किए गए, जिनमें से 10 स्वीकृत हो चुके हैं। वर्तमान में संकाय सदस्य लगभग 20 करोड़ रु पए की प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं का संचालन कर रहे हैं।

संस्थान ने राष्ट्रीय संस्थागत श्रेणी निर्धारण रूपरेखा (एनआईआरएफ) 2025 में 97वां स्थान प्राप्त किया है। प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी संस्थान का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां 175 से अधिक कंपनियों ने परिसर का दौरा किया और 93 प्रतिशत से अधिक नियुक्ति दर दर्ज की गई। औसत वेतन लगभग 11 लाख रु पए प्रतिवर्ष रहा, जबकि कुछ विद्यार्थियों को 3.40 करोड़ रु पए तक के पैकेज प्राप्त हुए।

Advertisement
×