सिरमौर का निशांत बना एसडीएम, नादौन में संभाला कार्यभार
राजगढ़ क्षेत्र की पझौता घाटी के गांव हाब्बन के होनहार युवा निशांत शर्मा ने हिमाचल प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर एसडीएम के रूप में नादौन में कार्यभार संभाल लिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने वाले निशांत...
राजगढ़ क्षेत्र की पझौता घाटी के गांव हाब्बन के होनहार युवा निशांत शर्मा ने हिमाचल प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर एसडीएम के रूप में नादौन में कार्यभार संभाल लिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने वाले निशांत शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान में नादौन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का निर्वाचन क्षेत्र भी है।
निशांत शर्मा का जन्म वर्ष 1989 में हुआ। उनके पिता देशराज शर्मा व्यवसायी हैं, जबकि माता निर्मल शर्मा एक शिक्षिका रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव हाब्बन से प्राप्त की। इसके बाद डिग्री कॉलेज सोलन से बीएससी तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने चौपाल में खंड विकास अधिकारी के रूप में सेवाएं शुरू कीं।
इसके बाद गोहर, सुजानपुर टीहरा, टूटू और नादौन में बतौर बीडीओ उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। वर्ष 2020 में उन्हें मनरेगा पार्क के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड मिला। वर्ष 2021 में ग्रामीण पर्यटन और नवाचारों के लिए उन्हें स्टेट सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब एसडीएम के रूप में नादौन में उन्होंने अपनी नई प्रशासनिक पारी शुरू की है।
22एनएचएन01 : निशांत शर्मा।

