Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

निरमंड में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

राजकीय महाविद्यालय निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
 निरमंड महाविद्याल में बृहस्पतिवार को एनएसएस दिवस की खुशी में नृत्य करते हुए स्वयं सेवक।
Advertisement

राजकीय महाविद्यालय निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर की गई। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सहायक आचार्य सुरेंद्र धीमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आचार्य गौरव सूद और आचार्य राजेश चौहान सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्रा हिमानी ने कविता पाठ किया। ममता और निशा ने अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और समाज सेवा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रस्तुत पारंपरिक नाटी ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और सभी का मन मोह लिया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया और कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया गया। इस समारोह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के संदेश - मैं नहीं, आप - के अनुरूप समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
×