Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नालागढ़ में राष्ट्रीय गर्ल्स कबड्डी खेल प्रतियोगिता 19 से

उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के विषय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह कबड्डी खेल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के विषय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह कबड्डी खेल प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशभर की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। नालागढ़ क्षेत्र के लिए भी यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पाठशाला के प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिसर में खेल मैदान अन्य आवश्यक स्थलों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यों तथा मार्गों के रखरखाव, विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा जल शक्ति विभाग को आयोजन स्थल एवं ठहराव स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा के दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पैरा मैडिकल कर्मी एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा नगर परिषद नालागढ़ को स्वच्छता, साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपे गए कार्यों को पूर्ण कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थेे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×