Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नाहन में MLA अजय सोलंकी ने DC ऑफिस से हरी झंडी दिखा रवाना की मोबाइल कंप्यूटर वैन

डीसी कार्यालय परिसर नाहन में बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक अजय सोलंकी और डीसी प्रियंका वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाली ‘मोबाइल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डीसी कार्यालय परिसर नाहन में बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक अजय सोलंकी और डीसी प्रियंका वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाली ‘मोबाइल कंप्यूटर वैन (लैब)’ को रवाना किया। यह वैन सीधे दूर-दराज के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता और कंप्यूटर की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराएगी।

विधायक अजय सोलंकी ने औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ब्लू स्टार’ और उनके प्रबंधन मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कंपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। ब्लू स्टार कंपनी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान क्षेत्र के 12 स्कूलों को गोद लेकर वहां स्थायी कंप्यूटर लैब स्थापित की हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

Advertisement

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब इस अत्याधुनिक मोबाइल कंप्यूटर वैन की शुरुआत की गई है, जो आगामी तीन वर्षों तक निरंतर अपनी सेवाएं देगी। इस चलती-फिरती लैब में पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ वर्तमान समय की आवश्यकता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन ग्रामीण व सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा, जहां बुनियादी साधनों की कमी रहती है।

Advertisement

योजना के शुरुआती चरण में वैन कैंट स्कूल, मोगीनंद स्कूल और सैनवाला स्कूल का दौरा करेगी। इसके लिए एक विशेष साप्ताहिक शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसके तहत वैन नियमित रूप से निर्धारित स्कूलों में जाकर बच्चों की कक्षाएं लेगी और उनके द्वारा सीखे गए विषयों का रिवीजन भी करवाएगी।

Advertisement
×