Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिमला के नवबहार में घर के भीतर घुसा तेंदुआ

घटना के वक्त घर में मौजूद था पूरा परिवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नवबहार क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी मकान के भीतर घुस आया। घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेंदुआ सीढ़ियों से होते हुए दूसरी मंज़िल तक पहुंचता नजर आ रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेहद आराम से सीढ़ियां चढ़ता है। उसके व्यवहार में किसी तरह की घबराहट या हड़बड़ी नजर नहीं आती। दूसरी मंज़िल तक पहुंचने के बाद शिकार न मिलने पर वह शांतिपूर्वक नीचे उतर जाता है। यह मकान नंदिनी पठानिया का बताया जा रहा है।

Advertisement

जिस समय तेंदुआ घर में दाखिल हुआ, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। यह घटना बुधवार रात 11 बजकर 44 मिनट की है। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। नवबहार इलाका चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। यहां पहले भी सड़क और रास्तों में तेंदुए देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग के वन्य प्राणी विंग को दे दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि राजधानी शिमला में तेंदुए का दिखाना एक आम बात है। शिमला शहर चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां वन्य प्राणियों की भरमार है और यह अक्सर शहर के रिहायसी इलाकों में घुस आते हैं। इनमें से तेंदुआ भी एक है। हालांकि अभी तक किसी भी वन्य प्राणी ने खासकर इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Advertisement
×