Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम सुक्खू को घेरा

कहा- सड़क से सदन तक मंत्री बनाने के दावे, तो आलाकमान के सामने खामोश क्यों हैं मुख्यमंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर। फाइल
Advertisement
Leader of the Opposition Jairam Thakur : नेता  प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सड़क से लेकर सदन तक अपने विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते रहे हैं, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के आलाकमान के सामने इन दावों को अमलीजामा पहनाने की बात आती है तो खामोश हो जाते हैं। उन्होंने रविवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और जनसभाओं में एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा तक कर दी, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी की प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर अपना गुट मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री की काम करने की शैली की उनकी ही पार्टी की प्रभारी ने बखिया उधेड़ दी है।

एक विधायक को मंत्री बनाने का दे चुके आश्वासन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा के अंदर लगभग एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी। इसकी वजह यह थी कि वह विधायक विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को बचा रहे थे। इसलिए उन्हें प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं यह बात कही थी कि इनको मंत्री बनाया जाएगा। वह विधायक हर जगह मुख्यमंत्री के साथ दिखाई देते हैं। जहां मुख्यमंत्री का प्रवास होता है, वे उनके साथ होते हैं। दिल्ली जाना हो तो दिल्ली पहुंच जाते हैं, शिमला में कार्यक्रम हो तो शिमला पहुंच जाते हैं, मंडी में कार्यक्रम हो तो मंडी पहुंच जाते हैं। जहां मुख्यमंत्री खड़े होते हैं, उनके पीछे भी वे खड़े दिखाई देते हैं।

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके चेहरे पर यह बेचैनी साफ देखी जा सकती है। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा करने के बाद जनसभा में भी यह घोषणा कर दी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनकी प्रभारी का कहना है कि उनका प्रस्ताव ही नहीं आया है। सवाल यह है कि वह प्रस्ताव कब देंगे? अब तो कार्यकाल समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। मुद्दा यह है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई मंत्री बनना भी चाहेगा या नहीं। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से तो झूठ बोलते ही हैं, विधानसभा में भी झूठ बोलते हैं और अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोलते हैं। किसी विधायक को डरा कर अपने खेमे में शामिल कर रखा है तो किसी को मंत्री बनाने का लालच देकर अपने साथ जोड़ रखा है, जिससे उनकी कुर्सी सुरक्षित रह सके।

Advertisement

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान

जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम को नमन किया और युवाओं, विशेषकर जेन–जी से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान, शिमला शहरी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद समेत भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
×