Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष से मिले कुलदीप पठानिया

विधायी कार्यों पर की चर्चा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर दोनों नेताओं में संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों, भविष्य में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलनों तथा जोन स्तर के राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलनों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पठानिया ने कहा कि तपोवन धर्मशाला में 8 बैठकें आयोजित कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने एक कैलेंडर वर्ष के लिए निर्धारित 35 बैठकें पूर्ण की हैं। उन्होंने कहा कि इस कैलेेडर वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा शीतकालीन सत्र में 8 बैठकें आयोजित की। पठानिया ने कहा कि तीनों सत्रों को मिलाकर सदन में कार्य उत्पादकता 98 प्रतिशत के लगभग रही है जो सदस्यों, पक्ष तथा प्रतिपक्ष की संसदीय प्रणाली के प्रति प्रतिबद्वता को दर्शाता है। तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र बारे में पठानिया ने कहा कि 8 दिनों की बैठकों के दौरान 1699 स्कूली छात्र– छात्राओं ने दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा जो सुदृढ़ लोकतन्त्र का आधार है तथा युवा पीढ़ी भी संसदीय प्रणाली में रुचि ले रही है।

Advertisement

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए जाने वाले विषयों सहित देश व प्रदेश के कई सामाजिक तथा प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement
×