Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसान सभा कमेटी ने प्रभावित पंचायतों के मुद्दों पर की चर्चा

लूहरी जल विद्युत परियोजना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
लूहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित हिमाचल किसान सभा कमेटी की बैठक शनिवार को रामपुर बुशहर उपमंडल के भद्राश में हुई। बैठक में प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों के मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और 19 जनवरी, 2026 को शिमला में सचिवालय के बाहर प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर किए जाने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी योजना बनाई गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा व किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि इस परियोजना के बनने से प्रभावित पंचायतों के किसानों को जो उम्मीद थी उस पर यह परियोजना खरी नहीं उतर पाई है। जिसके लिए प्रदेश सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण में जिन परिवारों ने अपनी जमीन दी है, उनमें से आज भी 128 परिवार ऐसे हैं जिनको अभी तक एकमुश्त राशि ओर रोजगार नहीं मिला है, धूल से फसल के नुकसान का मुआवजा भी अभी तक केवल देलठ, नीरथ, फाटी निथर में वर्ष 2021-22 का ही दिया गया है बाकी का अभी तक नहीं दिया गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×