Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किन्नौर : पूह उपमंडल में श्रमिकों के लिए लगाया जागरूकता शिविर

जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिले के पूह उपमंडल की दूर दराज स्थित ग्राम पंचायत रारंग में ई-केवाईसी सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 44 श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें से 37 श्रमिकों की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
किन्नौर ज़िला के पूह उपमंडल की दूर दराज स्थित पंचायत रारंग में ज़िला श्रम कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेते श्रमिक।-हप्र
Advertisement
जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिले के पूह उपमंडल की दूर दराज स्थित ग्राम पंचायत रारंग में ई-केवाईसी सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 44 श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें से 37 श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। शिविर के दौरान जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने उपस्थित श्रमिकों को ई-केवाईसी की अनिवार्यता एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण होने से ‌ प्रदेश के श्रमिकों को समय पर वित्तीय सहायता एवं अन्य लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। ‌ इसके अतिरिक्त, ‌ जागरूकता शिविर में श्रमिकों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया और ‌ महिला कामगारों को ‌ वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मानवीय स्वरूप के तहत प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता एवं सुविधाओं से अवगत करवाया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×