Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निरमंड की ज्योति का वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन

निरमंड के नावा गांव निवासी ज्योति शर्मा का भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। ज्योति एक फरवरी से हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ज्योति के पिता तेजा देव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ज्योति शर्मा। निस
Advertisement
निरमंड के नावा गांव निवासी ज्योति शर्मा का भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। ज्योति एक फरवरी से हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ज्योति के पिता तेजा देव शर्मा आईटीबीपी में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हैं। ज्योति की माता अरुणा देवी गृहिणी हैं। उसकी छोटी बहन कृतिका सेंट बीड्स कॉलेज शिमला से स्नातक कर रही हैं।ज्योति ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की। एनसीसी एयर विंग जॉइन कर एनसीसी का 'सी' सर्टिफिकेट ' ए' ग्रेड में प्राप्त किया। उन्होंने माइक्रो प्लेन द्वारा को-पायलट के निर्देशन में चंडीगढ़ में 40-40 मिनट की दो सुरक्षित उड़ानें, ओवरटेकिंग एवं सुरक्षित लैंडिंग सफलतापूर्वक करके दिखाई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×