Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कसौली में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च

नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी नई मजबूती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कसौली में स्वदेशी टिटनेस एवं वयस्क डिप्थीरिया टीडी वैक्सीन की शुरुआत की। यह शुभारंभ सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, कसौली में हुआ, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक क्षण बताया।

नड्डा ने कहा कि यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है, जो 12 वैक्सीन के माध्यम से 11 बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस वर्ष सीआरआई 55 लाख टीडी डोज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि भारत डब्ल्यूएचओ के मैच्योरिटी लेवल 3 पर पहुंच चुका है। कोविड काल में नौ माह के भीतर स्वदेशी टीका विकसित कर 220 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग पांच करोड़ लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है और कवरेज 99 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×