7 अक्टूबर को ढालपुर में प्रदर्शन करेगा INDIA ब्लाक, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की होगी मांग
लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ, अभियान के तहत होगा प्रदर्शन
देश भर में SIR के विरोध में कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला में भी इंडिया ब्लाक के बैनर तले कांग्रेस और सीपीएम की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आगामी 7 तारीख को कुल्लू जिला मुख्यालय में संयुक्त रूप से एक बड़ा प्रदर्शन होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी । इसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी इस तरह के प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुल्लू में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि एसएआर का दुरुपयोग करके बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है। ऐसे में उन्होंने लोकतंत्र का दुरुपयोग किया है। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन किया जाएगा और इंडि गठबंधन के सहयोगी दल भी उनके समर्थन में आगे आएंगे। आज कांग्रेस और सीपीएम की ओर से संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की गई।
इस दौरान सीपीएम के जिला सचिव नारायण चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सीपीएम लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती आई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि करीब देश में 13 करोड़ से अधिक वोटो का दुरुपयोग हुआ है और इतने ही वोटो से बीजेपी ने भी जीत हासिल की है ऐसे में इस सब के विरोध में कुल्लू में भी कांग्रेस के साथ मिलकर सीपीएम और इंडी गठबंधन के सभी दल प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि 2 तारीख से लेकर 8 तारीख तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी घड़ी में आज बैठक और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था आगामी 7 तारीख को एक बड़ा प्रदर्शन कुल्लू जिला मुख्यालय में होगा और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे।

