Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोलन में युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शिमला निवासी 26 वर्षीय युवक ने सोलन की साहनी बिल्डिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शिमला निवासी 26 वर्षीय युवक ने सोलन की साहनी बिल्डिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान और सूचना

मृतक की पहचान रोहित, पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी गांव खील वायला, डाकखाना दरभोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी आपातकालीन सेवा ईआरएसएस 112 के माध्यम से दी गई, जिसके बाद पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

Advertisement

दोस्तों के साथ सोलन में ठहरा था युवक

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, रोहित 18 जनवरी 2026 को अपने दोस्तों के साथ एक जागरण में शामिल होने के लिए गढ़खल गया था। इसके बाद 19 जनवरी को वह दोस्तों के साथ सोलन स्थित साहनी बिल्डिंग में आकर रुका। पुलिस के मुताबिक, उसी रात रोहित और उसके दोस्तों ने कथित रूप से शराब का सेवन किया, जिसके बाद सभी सो गए।

Advertisement

सुबह रेलिंग से लटका मिला शव

मंगलवार सुबह जब रोहित का एक दोस्त नींद से जागा तो वह कमरे में नहीं मिला। तलाश करने पर दोस्त ने उसे इमारत की सीढ़ियों की रेलिंग से फंदे पर लटका हुआ देखा। घबराए दोस्तों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और कमरे में ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मामले की जांच के लिए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पूछताछ में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Advertisement
×