Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आईजीएमसी से एचपीवी टीकाकरण शुरू, 65 हजार किशोरियों को लगेगा टीका

स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन, हमीरपुर में बनेगा कैंसर अस्पताल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।
Advertisement
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को आईजीएमसी शिमला से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 90 दिनों में 14 वर्ष की 65 हजार लड़कियों को निशुल्क टीका लगेगा। उन्होंने कहा कि अगले आठ महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों को विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा।

प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को राज्य में ही सुलभ उपचार देने के लिए हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के छोटे-बड़े सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी।

Advertisement

10 मार्च से आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी

राज्य के पांचों मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जा रही है। चमियाणा व टांडा के बाद 10 मार्च से आईजीएमसी में भी यह सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने बताया कि एचपीवी टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×