युवा आकांक्षाओं को पंख देने वाला ऐतिहासिक बजट : सन्नी शुक्ला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की सिद्धि का सबसे मजबूत आधार बताया है। डॉ....
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की सिद्धि का सबसे मजबूत आधार बताया है। डॉ. शुक्ला ने बजट का गहन विश्लेषण करते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के सपनों को हकीकत में बदलने का एक ‘ब्लूप्रिंट’ है।
शुक्ला ने बजट के ‘युवा’ केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने युवाओं के लिए ‘स्किल्ड इंडिया 2.0’ की जो रूपरेखा रखी है, वह क्रांतिकारी है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है। बजट में 1.5 लाख नए केयरगिवर्स को वैश्विक मानकों पर प्रशिक्षित करने और स्कूलों-कॉलेजों में ‘क्रिएटर लैब्स’ की स्थापना का निर्णय युवाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा। एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर के लिए विशेष प्रोत्साहन हिमाचल जैसे राज्यों के उन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए वरदान है जो घर बैठे वैश्विक स्तर पर अपना कौशल दिखाना चाहते हैं।

