Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हैंडबॉल में हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास

69वें नेशनल गेम्स में सिल्वर पर कब्जा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतियोगिता में विजेता हिमाचल प्रदेश की टीम।
Advertisement
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वें नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की बालिका हैंडबॉल टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने मेजबान राजस्थान को कड़ी टक्कर दी, लेकिन रोमांचक मुकाबले में 18-19 के करीबी अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि के साथ ही हिमाचल की सना राजपूत को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम का सफर बेहद प्रभावशाली रहा। सेमीफाइनल में टीम ने हरियाणा को 25-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 24-4 के बड़े अंतर से हराया गया, जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार को 26-8 से मात दी। लीग मुकाबलों में भी हिमाचल का दबदबा देखने को मिला, जहां टीम ने तेलंगाना को 25-8, आईपीएससी को 32-1 और केरल को शिकस्त दी।

Advertisement

समापन समारोह में बेगूं विधानसभा के विधायक सुरेश धाकड़ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे, जबकि चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान मुख्य अतिथि रहे। समारोह में हिमाचल प्रदेश की टीम को सिल्वर मेडल, ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सना राजपूत को बेस्ट प्लेयर के लिए ट्रॉफी और मोमेंटो भेंट किए गए। टीम की कोच स्नेहलता को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीफ डी मिशन धर्मेंद्र चौधरी, पीईटी कोटड़ी व्यास सहित अन्य अधिकारियों ने हिमाचल की बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और टीम की सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Advertisement

ट्रॉफी और सिल्वर मेडल के साथ हिमाचल की बालिका टीम। -निस

Advertisement
×