Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Weather: शिमला सहित कई स्थानों पर वर्षा के साथ ओलावृष्टि और आंधी तूफान

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है। आज दोपहर बाद से राज्य की राजधानी शिमला सहित प्रदेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Himachal Weather: शिमला में बारिश के बाद बदला मौसम। हप्र
Advertisement

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है। आज दोपहर बाद से राज्य की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि और आंधी तूफान चलने की सूचना है।

मौसम में आए इस ताजा बदलाव से प्रदेश में पिछले कई महीनों से चल रही सूखे जैसी स्थिति और गर्मी से फिलहाल हल्की राहत मिली है। शिमला में हुई ओलावृष्टि का यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब आनंद लिया। हालांकि ओलावृष्टि सेब सहित अन्य फसलों के लिए हानिकारक है।

Advertisement

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों शिमला, मंडी और कुल्लू में आज और कल ओलावृष्टि, वर्षा, आंधी तूफान और आसमानी बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी जबकि अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
×